फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मिले नए नाम...कुंडम कहलाएगा कुंडेश्वर धाम, कुंडिया हो गया कर्णपुर; बदलेंगी जिलों की सीमाएं

Tue, 30 Jul 2024 10:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: महू से अंबेडकर नगर, होशंगाबाद बदलकर नर्मदापुरम और बैरागढ़ को संत हिरदाराम नगर मिलने की कड़ी में प्रदेश के तीन गांवों को और नए नाम मिले हैं। इनके नए नामकरण की राज्य शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
कुंडम कहलाएगा कुंडेश्वर धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक प्रदेश की संस्कारधानी कहलाने वाली जबलपुर जिले के कुंडम को अब सरकारी रिकार्ड में अब कुंडेश्वर धाम पुकारा जाएगा। इसी तरह सतना जिले के कूंची गांव का नाम बदलकर अब चंदनगढ़ कर दिया गया है। इसी कड़ी में रामपुर बघेलान के ग्राम कुंडिया को नया नाम कर्णपुर दिया गया है। मंगलवार को इस बारे में अधिकृत घोषणा भी कर दी गई है।

विज्ञापन


भोपाल के नाम पर भी है कोशिशें
प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल किए जाने का प्रस्ताव भी लंबे समय से लंबित है। नगर निगम भोपाल द्वारा इसका प्रस्ताव तत्कालीन महापौर आलोक शर्मा के कार्यकाल में भेजा गया था। प्रदेश सरकार से होते हुए यह प्रस्ताव दिल्ली तक गया है। जहां से इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।

बदलेंगी जिलों की सीमाएं
प्रदेश सरकार द्वारा यहां के जिलों की सीमाएं बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए जल्द ही प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग गठित किया जाएगा। प्रदेश के मौजूदा जिलों की सीमाओं की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद नए जिलों की सीमाओं में भी बदलाव किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि भौगोलिक स्थितियों के आधार पर जिलों का पुनर्गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें