फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भोपाल में सड़कों पर उतरा हैहयवंशीय क्षत्रिय समाज, FIR दर्ज करने की मांग

Mon, 05 Jun 2023 11:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सोमवार को बड़ी संख्या में हैहय वंशी वाहन रैली से निकले। वाहनों पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने के पोस्टर लगे थे। समाज के लोगों ने कहा कि वे दो महीने से धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने माफी नहीं मांगी है।
विज्ञापन
भोपाल में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ निकली वाहन रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल की सड़कों पर सोमवार को हैहयवंशी क्षत्रिय समाज के लोगों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ वाहन रैली निकाली। इसमें बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ भगवान सहस्त्रबाहु पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाकर माफी मांगने की मांग की। माफी नहीं मांगने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। 
विज्ञापन


भोपाल में सोमवार को बड़ी संख्या में हैहय वंशी वाहन रैली से निकले। वाहनों पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने के पोस्टर लगे थे। समाज के लोगों ने कहा कि वे दो महीने से धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं, लेकिन अब तक उन्होंने माफी नहीं मांगी है। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। हमने सरकार से मांग की, लेकिन सरकार भी हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। नफरती भाषण को लेकर इनके खिलाफ एफआईआर के आवेदन दिए गए, लेकिन उस पर भी कार्रवाई नहीं की गई। अब हम एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण में जाने वाले हैं। हेट स्पीच के मामले में इन्हें जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें