फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने पर कमलनाथ बोले-सरकार निचले स्तर पर उतर आयी है

Thu, 21 Mar 2024 02:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए है। आयकर विभाग के कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने पर कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 
 
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि यह दिन पर दिन स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुत निचले स्तर पर उतर आयी है। उन्होंने लिखा कि  आज(गुरुवार) उनकी नेता  सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मीडिया के सामने यह बताया कि किस तरह 30 साल पुराने मामले तक के इनकम टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं। पार्टी के बैंक खातों को जब्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने लिखा कि लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिरायी गई, उसके बाद नेताओं की खरीद फरोख्त की गई, जो नेता नहीं झुके उनके ऊपर जांच एजेंसियों का अंकुश लगाया गया और अब ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से पूरी तरह चौपट करने के लिए आयकर विभाग का उपयोग किया जा रहा है।
कमलनाथ ने लिखा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता के लिए परीक्षा की घड़ी है। हम सबको मिलकर इस तानाशाही सरकार का न सिर्फ़ मुक़ाबला करना है बल्कि लोकसभा चुनाव में इसे पराजित कर देश में लोकतंत्र की स्थापना करनी है। निश्चित तौर पर हम इस परीक्षा में न सिर्फ़ सफल होंगे, बल्कि देश के हालात को बदलने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें