फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: जावद के कद्दावर भाजपा नेता समन्दर सिंह पटेल कांग्रेस में शामिल, 2018 में बागी होकर लड़ा था चुनाव

Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी समंदर पटेल ने कुछ दिन पहले भाजपा की सदस्यता छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया था। पटेल जावद से करीब 800 वाहनों में अपने समर्थकों के साथ भोपाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन
समंदर पटेल को कमलनाथ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने-जाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नीमच जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समंदर पटेल को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी समंदर पटेल ने कुछ दिन पहले भाजपा की सदस्यता छोड़ कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया था। पटेल जावद से करीब 800 वाहनों में अपने समर्थकों के साथ भोपाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर कमलनाथ ने पटेल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति, सिद्धांतों और अपनी पार्टी में अपनी निष्ठा के साथ बिना कोई शर्त के कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं, इन्हें इनकी सच्चाई यहां लायी है और मुझे पूरा विश्वास है कि इसी सच्चाई को ये अपने क्षेत्र के लोगों को बतायेंगे। वहीं, समंदर पटेल ने कहा कि मैं पूरी निष्ठा के साथ काम करके कांग्रेस की सरकार बनाने संगठन को मजबूत करुंगा। 

बता दें 2018 में कांग्रेस से बागी होकर समंदर पटेल ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पटेल को 33 हजार वोट मिले थे। यह चुनाव कांग्रेस चार हजार वोट से हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें