फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर-उज्जैन हाईवे सिक्स लेन बनेगा, 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी

Thu, 08 Feb 2024 08:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
पीडब्लयूडी मंत्री राकेश सिंह ने की अधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहस्थ-2028 के आयोजन एवं इंदौर उज्जैन हाईवे पर बढ़ते हुए ट्रैफिक दबाव को देखते हुए इंदौर-उज्जैन हाईवे को सिक्स लेन किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के सामने प्रस्तुत की। 
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्ययोजना अंतर्गत लोक निर्माण विभाग स्टेट हाईवे 59 इंदौर-उज्जैन को सिक्स लेन किया जाएगा। यह इंदौर के अरबिंदो मेडिकल कॉलेज गेट से उज्जैन के हरिफाटक चौराहे तक लगभग 48 किमी लंबाई का रहेगा इसमें सर्विस रोड, दो बड़े पुल सहित उज्जैन शहर में फ्लाइओवर भी बनाए जाएंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस कार्य में 988 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में बताया गया कि वित्तीय स्वीकृति के पश्चात कार्य योजना स्वीकृति के लिए कैबिनेट में रखी जाएगी। मंत्री राकेश सिंह ने कार्य योजना की वित्तीय स्वीकृति के बाद कैबिनेट में रखने सभी तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें