अमानत बंसल
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार अमानत बंसल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की है। अमानत के माता-पिता का संबंध उदयपुर से है। अमानत की मां, रुचिता, "इजहार" नामक एक संस्था का संचालन करती हैं। वहीं, उनके पिता अनुपम आर. बंसल, लिबर्टी शू लिमिटेड के निदेशक हैं। अमानत बंसल को शास्त्रीय नृत्य का भी बहुत शौक है।
चौहान ने आगे लिखा कि 17 अक्टूबर को कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्म होगी। बच्चों को भावी जीवन के लिए आप सभी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देकर दोनों परिवार को अनुगृहित करें। बता दें शिवराज के छोटे बेटे और कार्तिकेय के छोटे भाई कुणाल की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन परिवार में हुई है। इंदरमल जैन के बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी रिद्धि जैन से कुणाल की हाल ही सगाई हुई थी।