फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एमपी में सियाची पिच पर फ्रंट फुट पर खेल रहे सीएम शिवराज ने क्रिकेट की पिच पर भी लगाए शॉट

Wed, 04 Jan 2023 05:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि कोविड के कारण तीन साल से टूर्नामेंट का शुभारंभ नहीं हो पाया। यह प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। मैं चाहता हूं कि राजनीति की भी एक खेल हो जाए। खेल हमारी जिंदगी का अद्भुत और अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपना चौथा कार्यकाल पूरा कर रहे है। प्रदेश की सियाची पिच पर सीएम फ्रंट फुट पर खेल रहे है। बुधवार को ओल्ड कैंपियन ग्राउंड सीएम ने क्रिकेट की पिच पर भी शॉट लगाया। दरअसल मुख्यमंत्री 28वे इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। यहां सीएम बल्ला लेकर पिच पर पहुंच गए और शॉट लगाए। इस अवसर पर सीएम ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि कोविड के कारण तीन साल से टूर्नामेंट का शुभारंभ नहीं हो पाया। यह प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। मैं चाहता हूं कि राजनीति की भी एक खेल हो जाए। खेल हमारी जिंदगी का अद्भुत और अभिन्न अंग है। खेलों की अपनी अगल दुनिया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स भी मध्य प्रदेश में हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि पत्रकारों का जीवन संघर्ष और मेहनत से भरा हुआ है। पत्रकार भी मशीन की तरह काम करते हैं।
विज्ञापन

 
सीएम ने भू आवासीय योजना की जानकारी देते हुए बताया कि आज टीकमगढ़ में इस योजना को शुरू करने जा रहा हूं। उसके बाद यह पूरे प्रदेश में लागू होगी। कई लोगों के पास जमीन नहीं है लेकिन हमने तय किया कि सभी को जमीन का मालिकाना हक देंगे। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यहां पर क्रिकेट चार ग्रुप में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में 480 खिलाड़ियों की टीमें भाग लेगी।
 
वैदिक ब्राह्माणों की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू 

भोपाल के 6 नंबर स्थित अंकुर मैदान में वैदिक ब्राह्माणों की भी क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के संरक्षक श्रवण मिश्रा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आयुर्वेदिक ब्राह्माण धोती कुर्ते में किक्रेट खेलेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ वैदिक मंत्रों के साथ प्रारंभ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें