फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम की दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात, मंत्रियों को जल्द मिलेगा पोर्टफोलियो

Fri, 29 Dec 2023 05:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के नए मंत्रियों को जल्द ही विभाग का बंटवारा हो जाएगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसमें मंत्रियों को विभाग आवंटन को लेकर भी चर्चा हुई।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के नए मंत्रियों को जल्द ही विभाग मिले जाएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लंबी मुलाकात हुई। इसमें नए मंत्रियों को विभाग देने को लेकर भी चर्चा हुई। ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही है कि प्रदेश के नए मंत्रियों को जल्द ही पोर्टफोलियो मिल जाएगा। 
विज्ञापन

 


प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार के मंत्री के शपथ लेने के बाद से बिना विभाग के हैं। सीएम विभाग के आवंटन को लेकर गुरुवार देररात दिल्ली गए। इससे पहले उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद से उनके निवास पर चर्चा की। इसके बाद सीएम दिल्ली रवाना हो गए। उनकी शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई। इसमें विभाग के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम दिल्ली से भोपाल लौटने के बाद जल्द ही मंत्रियों के बीच विभाग का आवंटन कर देंगे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही भोपाल वापस लौट जाएंगे। 
 
बता दें डॉ. मोहन यादव कैबिनेट का 12 दिन चले विचार मंथन के बाद 25 दिसंबर को विस्तार हो गया, लेकिन तीन दिन बाद भी मंत्री खाली हाथ हैं। उन्हें विभागों का आवंटन नहीं हो सका है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के नाम के साथ ही विभागों का आवंटन भी दिल्ली से होना है। इसको लेकर सीएम ने सूची बनाकर आलाकमान को भेज दी है। अब इस पर केंद्रीय नेताओं की तरफ से अंतिम मुहर लगना है। प्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम और 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है।
विज्ञापन


प्रदेश में 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम का चयन किया गया। इसके बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली। इसके 12 दिन बाद 25 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, लेकिन अब तक मंत्रियों को विभाग का बंटवारा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें