मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में हिस्सा लेंगे। यह दो दिन का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम टेक्सटाइल और गारमेंट उद्योग से जुड़ा हुआ है, जिसमें देश-विदेश के बड़े निवेशक और कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिट का उद्देश्य भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच साझेदारी बढ़ाना और टेक्सटाइल उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इस आयोजन के दौरान सप्लाई चेन से जुड़े प्रमुख लोग एक मंच पर आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस मौके पर मध्य प्रदेश के पवेलियन का भ्रमण करेंगे और वैश्विक टेक्सटाइल कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इनमें वॉलमार्ट, एचएंडएम, ली एंड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी जैसी कंपनियां शामिल हैं। वे इन कंपनियों को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।