Mp weather Today News: बुधवार को जबलपुर में 9 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 1 इंच पानी गिरा। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रायसेन, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, शिवपुरी समेत 25 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से बुधवार को थोड़ी राहत मिली है। जबलपुर में ही 9 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 1 इंच पानी गिरा। वहीं, भोपाल, बैतूल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रायसेन, श्योपुर, उज्जैन, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, शिवपुरी समेत 25 से अधिक जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। इधर, भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालातों का जायजा लिया। सीएम ने कलेक्टरों को राहत-बचाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये कलेक्टरों की जिम्मेदारी है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए रक्षा मंत्रालय से हेलिकॉप्टर सेवा की मदद भी मांगी है।
विज्ञापन
श्योपुर जिले में बाढ़ की तबाही
श्योपुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। सीप, पार्वती और चंबल नदियां उफान पर आ गई हैं। इससे जिले के कई गांव जलमग्न हो गए हैं।लोगों का कहना है कि फिर से चार साल पहले आई बाढ़ की यादे ताजा हो गई।वही राजस्थान के सवाईमाधोपुर, कोटा और बारां का श्योपुर से संपर्क टूट गया है।पार्वती नदी पुल को पार कर गई है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।वही श्योपुर सवाईमाधोपुर रोड़ पर जेतपुर बोदल के बीच पुलिया टूट चुकी है।प्रशासन ने तुरंत लोगों को राहत कैंपों में स्थानांतरित किया है।रामधर्मशाला और नगर पालिका मैरिज गार्डन में अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं।यहां पीड़ितों को भोजन और रहने की व्यवस्था की गई है।
गुना में बांध टूटने की आशंका को लेकर बुलाई सेना
ग्वालियर चंबल में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालत पैदा कर दिए है वही गुना जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।बारिश के कारण बमोरी इलाके के कलोरा बांध की वेस्ट बीयर टूट गई है। बांध टूटने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी के तौर पर बबीना से सेना की टुकड़ी बुलाई है।बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं।जिले के लगभग सभी नदी नाले उफान पर हैं।वही नानाखेड़ी इलाके में सड़कों पर पांच फीट तक पानी भर गया है।
मध्य प्रदेश के जिलों में 24 घंटे में हुई बारिश
शहर बारिश इंच में
गुना 12.9
रायसेन 6.3
श्योपुर 6.0
शिवपुरी 4.0
नौगांव 3.8
भोपाल 3.7
नर्मदापुरम 2.0
ग्वालियर 1.8
दमोह 1.7
पचमढ़ी 1.5
नरसिंहपुर 1.4
सागर 1.4
एमपी के 8 जिलों में बारिश का कोटा पूरा
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है, जबकि इंदौर में 10 इंच पानी भी नहीं गिरा है। उज्जैन की तस्वीर भी ठीक नहीं है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 26.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 16.9 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 9.3 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।