फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  मदरसों में धार्मिक शिक्षा को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने, पीसी शर्मा बोले- यह सरकार की विफलता

Sat, 17 Aug 2024 07:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस मामले पर सरकार  पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार की विफलता है। हिंदू बच्चे सरकारी सुविधाओं के अभाव में मदरसों में पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षों से मध्य प्रदेश में  भाजपा  की सरकार होने के बावजूद गांव-गांव में स्कूल नहीं खोले गए
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मदरसों में गैर-मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के मुद्दे पर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस विषय पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी हो रही है। कांग्रेस ने जहां इस मामले में सरकार की आलोचना की है, वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए उसे 70 साल की विफलताओं का जिम्मेदार ठहराया है।

यह सरकार की विफलता  

विज्ञापन

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इस मामले पर सरकार  पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार की विफलता है। हिंदू बच्चे सरकारी सुविधाओं के अभाव में मदरसों में पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 वर्षों से मध्य प्रदेश में  भाजपा  की सरकार होने के बावजूद गांव-गांव में स्कूल नहीं खोले गए, जिसके कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। उनका कहना है कि अगर सरकार ने समय पर आवश्यक कदम उठाए होते, तो आज हिंदू बच्चों को मदरसों में पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ती।

सरकार का फैसला बिल्कुल सही
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार का फैसला बिल्कुल सही है और इसके लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मदरसों को सरकारी जमीन या अनुदान देने की जरूरत नहीं है, जहां धार्मिक शिक्षा दी जा रही है। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है और वह 70 साल में कुछ भी ठोस करने में विफल रही है। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वह हर जिले में स्कूल खोलने और मुफ्त बस सेवा प्रदान करने का काम कर रही है।

 धार्मिक शिक्षा देना कानूनी रूप से गलत 

विज्ञापन

मंत्री विश्वास सारंग ने भी इस मुद्दे पर सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि दूसरे धर्म के बच्चों को मदरसों में धार्मिक शिक्षा देना नैतिक और कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार का फैसला बिल्कुल सही है। सारंग ने यह भी कहा कि गैर-मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने वाले मदरसों को बंद किया जाएगा।

मदरसों को क्यों टारगेट किया जाता है
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि हर अभिभावक को यह आजादी होनी चाहिए कि वे अपने बच्चों को जहां चाहें पढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कई महापुरुष मदरसों से पढ़कर निकले हैं। उन्होंने सवाल किया कि मदरसों में पढ़ने से डर क्यों है और मदरसों को क्यों टारगेट किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें