फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टेरर फंडिंग मामले में भोपाल में एनआईए की 10 जगह छापेमारी, 11 को हिरासत में लिया, दो को छोड़ा

Sun, 06 Aug 2023 09:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एनआईए दिल्ली की टीम ने सुबह चार बजे शहर के अशोका गॉर्डन, ऐशबाग और जहांगीराबाद में 10 जगह कार्रवाई की। इसमें टीम ने जहांगीराबाद में सबसे ज्यादा छह जगह छापेमारी की। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
एनआईए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने रविवार सुबह आतंकी संगठन एचयूटी को फंडिंग और लोकल सपोर्ट उपलब्ध कराने को लेकर शहर में 10 जगह छापेमारी की। टीम ने 11 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें से एक महिला समेत दो लोगों को करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद छोड़ दिया। बाकी लोगों से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


एनआईए दिल्ली की टीम ने सुबह चार बजे शहर के अशोका गॉर्डन, ऐशबाग और जहांगीराबाद में 10 जगह कार्रवाई की। इसमें टीम ने जहांगीराबाद में सबसे ज्यादा छह जगह छापेमारी की। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें शाहजहांनाबाद से समर नाम के व्यक्ति को उठाया। वहीं, जहांगीराबाद से नावेद और दूसरी जगह किराए से रही सबीना नाम की महिला को भी हिरासत में लिया। सबीना के साथ उसका देवर शोएब भी टीम के साथ गया। जानकारी के अनुसार इन लोगों पर अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) को लोकल सपोर्ट और युवाओं को भर्ती करने गुप्त रूप से संगठन बनाने के लिए काम करने का आरोप है। इस मामले में एनआईए द्वारा एक व्यक्ति को छत्तीसगढ़ से भी गिरफ्तार करके लाने की जानकारी है। 

सबीना व एक अन्य को छोड़ा
भोपाल में हिरासत में ली गई सबीना समेत दो लोगों को टीम ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया। बाकी लोगों से टीम की पूछताछ जारी है। इस मामले में स्थानीय पुलिस के अधिकारियों को भी कोई सूचना नहीं दी गई। वहीं, एनआईए की तरफ से देर रात तक कार्रवाई को लेकर अधिकारियों की तरफ से कोई बयान भी जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें