फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भारत जोड़ो यात्रा को एक साल पूरा, दिग्विजय सिंह बोले-नफरत के खिलाफ उठे थे राहुल गांधी के कदम

Thu, 07 Sep 2023 11:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि नफरत के खिलाफ उठे राहुल गांधी के कदमों को बनाए रखना मारी जिम्मेदारी है। राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। नफरत के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को गुरुवार को एक साल पूरा हो गया है। राहुल गांधी की यात्रा के शुभारंभ को एक साल पूरे होने पर भोपाल में कांग्रेस ने यात्रा निकाली। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। यात्रा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के कदम नफरत के खिलाफ उठे थे। उन्होंने स्टालिन के बयान को लेकर कहा कि सनातन धर्म अनादी काल से चला हुआ है। सनातन धर्म में जो भी सामाजिक कुरीतियां है, उन पर पहले भी आंदोलन हुए हैं। आर्य समाज उन्हीं कुरीतियों के खिलाफ आवाज थी। फिर भी मेरा मानना है कि किसी भी धर्म के खिलाफ किसी को सोच विचार कर बात को कहना चाहिए। उन्होंने किस संदर्भ में कहा, यह मैं नहीं जानता, मैं तमिल भाषी नहीं हूं। इसलिए मैं इस बारे में ज्यादा नहीं जानता। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि नफरत के खिलाफ उठे राहुल गांधी के कदमों को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। नफरत के खिलाफ आवाज उठाएं। अनेकता में एकता का देश है भारत। अनेक संप्रदाय जातियां और भाषाओं का देश है भारत। विविधता में एकता का देश है भारत। किसी भी धर्म का विरोध मत कीजिए। नफरत का माहौल मत फैलाइए। हम पहले हिंदुस्तानी हैं फिर हिंदू और मुसलमान।

नफरत की आग को बुझाएंगे
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम सब मिलकर नफरत की फैली आग को बुझाएंगे। राहुल गांधी के संदेश को फैलाने में दिक्कत भी आएगी। परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा। नफरत के सौदागर आपको परेशान करेंगे, लेकिन हमें एक रहकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


आपको भगवा में आतंकवाद दिखता है : भाजपा 
स्टालिन को लेकर दिए बयान पर भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि सनातन धर्म में कुरीतियां बताते हुए आपको शर्म नहीं आई। आपने अगर एक शब्द भी दूसरों की कुरीतियों पर बोला होता तो समझ आता। यहां वहां की बात करने से अच्छा होता कि उदयनिधि स्टालिन के सनातन विराधी बयान का विरोध कर कड़ी निंदा करते। लेकिन वो आपसे होगा नहीं, क्योंकि आपकी रगों में भी सनातन और हिंदू धर्म का विरोध फुर्ती भरकर दौड़ता है। तभी तो आपको भगवा में आतंकवाद दिखता है। अग्रवाल ने कहा कि याद रखिए सनातन विरोधी करतूतों के चलते घमंडिया गठबंधन तो औंधे मुंह गिरेगा ही। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा भी साफ होना तय है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें