फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अंशुमान सिंह बने सीएम के ओएसडी, पहले भी एसपी सीएम सिक्योरिटी रह चुके हैं

Mon, 12 Dec 2022 08:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना का एडीजी बनाने के बाद 10 दिन से पद खाली था। अब इस पद पर 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमान सिंह को पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप पुलिस महानिरीक्षक अंशुमान सिंह को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। गृह विभाग ने अंशुमान सिंह की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए सिंह की नवीन पदस्थापना के आदेश सोमवार को जारी कर दिए। अंशुमान सिंह सीएम सिक्योरिटी में एसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को लोकायुक्त में विशेष पुलिस स्थापना का एडीजी बनाने के बाद 10 दिन से पद खाली था। अब इस पद पर 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमान सिंह को पदस्थ किया गया है। हाल ही में अंशुमान सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भोपाल में ही सीएपीटी में पदस्थ थे। हाल ही में उनकी वापस के आदेश हुए। इसके बाद से उनके सीएम ओएसडी बनाने की अटकलें लग रही थीं।
 
अंशुमान सिंह भोपाल में गोविंदपुरा सीएसपी रहे। इसके बाद प्रमोट होकर एसपी सीएम सिक्योरिटी बने। इसके बाद लंबे समय तक इंटेलीजेंस में एसपी एरिया के पद पर पदस्थ रहे। आईपीएस प्रमोट होने के बाद भोपाल जिले में लंबे समय तक एसपी रहे। इसके बाद देवास एसपी भी रहे। कुछ समय मंदसौर में एसपी रहने के बाद प्रतिनियुक्ति पर सेंट्रल एकेडमी ऑफ पुलिस ट्रेनिंग (सीएपीटी) में भोपाल में ही पदस्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें