फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिल्ली कोचिंग हादसे पर एमपी में अलर्ट, सीएम ने कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश दिए

Mon, 29 Jul 2024 07:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश दिए है। सीएम ने बेसमेंट में संचालित कोचिंग केंद्रों का निरीक्षण करने के आदेश दिए है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भराने से तीन छात्र-छात्राओं की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में एक बैठक के दौरान प्रदेश के कोचिंग संस्थानों की जांच के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के परिपालन में बैठक के दौरान ही प्रदेश में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग के स्थानों में जल भराव होने पर जल निकासी की व्यवस्था देखने और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि 16 नगर निगम कमिश्नर्स को निर्देश जारी कर कहा गया है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों और अन्य धर्मशालाओं और संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रतिवेदन सौंपें। सरकार बेसमेंट में संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच कर उनकी जानकारी एकत्रित करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें