मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सीएम फेस को लेकर कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। अरुण यादव के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस में परंपरा रही है कि चुनाव जीतने से पहले सीएम का चेहरा घोषित नहीं होता हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कुछ समय पहले नया साल, नई सरकार को लेकर लगाए पोस्टर में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ को भावी सीएम बताया गया था। अब इस पर कांग्रेस नेताओं के बयान से साफ है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव के बयान का अजय सिंह ने समर्थन किया हैं। इससे पहले अरुण यादव ने कहा था कि कांग्रेस में सत्ता में आने के बाद तय होता है कि सीएम कौन होगा।
अब अजय सिंह राहुल ने बयान दिया कि कांग्रेस में परंपरा रही है कि केंद्रीय नेतृत्व और विधायक दल ही सीएम चुनता है। और कोई व्यक्ति अपने आप को सीएम बताता भी नहीं है। वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक दिन पहले मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर पूछे सवाल पर कहा था कि वह किसी पद के आकांक्षी नहीं है। उन्होंने जीवन में सबकुछ पा लिया हैं। अब उनका लक्ष्य सिर्फ मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करना हैं।