फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजधानी में 102 ड्रोन दीदियां कल उड़ाएंगी ड्रोन, महिला सशक्तिकरण का देंगी संदेश

Sun, 10 Mar 2024 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी भोपाल में 102 ड्रोन दीदियां सोमवार को ड्रोन उड़ाएंगी। इन दीदियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संवाद भी करेंगे। 
 
विज्ञापन
ड्रोन दीदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत सोमवार को देशभर में 10 जगह से 1092 दीदियां ड्रोन उड़ाएंगी। इस कार्यक्रम से दीदियां महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी। इसके तहत ही भोपाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पल्सेस रिसर्च सेंटर फंडा में कार्यक्रम का आयोजन होगा। यहां पर 102 ड्रोन दीदियां ड्रोन उड़ाएंगी। इसमें 89 मध्य प्रदेश के अलावा बाकी महाराष्ट्र की दीदियां शामिल होंगी।   
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन में दिल्ली से वर्चुअली जुड़ेंगे और उनसे संवाद करेंगे। सरकार ने कृषि के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को ड्रोन की मदद से आधुनिक खेती में काम करने का प्रशिक्षण दिया है। ड्रोन दीदी योजना का लक्ष्य 15 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को किसानों को किराये की सेवाएं प्रदान करने के लिए ड्रोन प्रदान करके सशक्त बनाना है। 

ग्रामीण महिलाओं के उत्थान की पहल
ड्रोन एयरोनॉटिक्स के उभरते क्षेत्र में अवसर पैदा करता है, ग्रामीण महिलाओं के लिए ड्रोन पायलट, मैकेनिक और स्पेयर-पार्ट डीलर के रूप में अवसर सामने आएंगे। ड्रोन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर और कृषि में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर, यह योजना ग्रामीण भारत में समृद्धि और विकास के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए तैयार है। ड्रोन दीदी पहल कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने और ग्रामीण महिलाओं के उत्थान की पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें