फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, दिसंबर की शुरुआत में बढ़ेगी सर्दी

Mon, 28 Nov 2022 03:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather Today: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबलपुर, भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज अस्थिर है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हवाओं क रुख बदला-बदला रहने से तापमान उछल रहा है। दिसंबर के शुरुआत में ऊपरी हिस्से में बर्फबारी होने की संभावना बन रही है, वहां के असर से प्रदेश में भी सर्दी बढ़ेगी। प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, वहीं गुना और दमोह में तापमान सबसे ऊपर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। जबलपुर, भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री पचमढ़ी रहा। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म दमोह और गुना रहे। 

प्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 30.1 10.5
इंदौर 29.1 12.5
जबलपुर 27.0 9.6
ग्वालियर 28.0 8.0
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो अधिकांश जगह तापमान में उछाल रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा पचमढ़ी में 5.6, नौगांव में 6.5, रायसेन में 7.2, उमरिया में 7.4, ग्वालियर में 8, दतिया में 8.4, मंडला-छिंदवाड़ा में 8.8, राजगढ़ में 9.4, जबलपुर में 9.6, रीवा-बैतूल में 9.8, खंडवा में 10 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान में मामूली उछाल रहा। कई जगह पारा फिर 30 डिग्री या उससे ऊपर निकला है। प्रदेश में सबसे गर्म दिन दमोह और गुना में रहा। दोनों जगह 30.5, भोपाल में 30.1, खरगोन-राजगढ़-उज्जैन में 30, सीधी में 29.8, नर्मदापुरम में 29.3, रतलाम में 29.2, इंदौर में 29.1, सागर में 29, मंडला में 28.6, शिवपुरी-छिंदवाड़ा में 28.2, ग्वालियर-उमरिया में 28 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्यप्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम फिलहाल एक्टिव नहीं है। राजस्थान पर बना हुआ चक्रवात प्रदेश की हवाओं का रुख बदल रहा है। हवाएं उत्तरी, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी चल रही हैं, जिससे ठंडक नहीं बढ़ पा रही है। हवाओं का रुख बदलने से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जानकारों की मानें तो दिसंबर के शुरुआत में एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। इसके असर से बर्फबारी होगी। हवाओं का रुख बदलने से प्रदेश में फिर ठंडी हवाएं लौटेंगी, नतीजतन फिर सर्दी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें