फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे 1500 रुपये, पिछोर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त

Thu, 12 Nov 2026 04:52 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 नवंबर को शिवपुरी के पिछोर से लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। प्रदेश की 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1,831 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर होगी।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 नवंबर को शिवपुरी जिले के पिछोर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यानी पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने की तरह इस बार भी 1500 रुपये पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पिछोर से जारी होगी 42वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछोर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 महिलाओं के खातों में राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम में शिवपुरी जिले को विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। मुख्यमंत्री 221 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: गांधीसागर में मोहन कैबिनेट की बैठक, मंदसौर में केमिकल पार्क और रतलाम में बायो प्लांट पर लगेगी मुहर!
विज्ञापन


जून 2023 से अब तक 69 हजार करोड़ से ज्यादा मिले
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से सहायता राशि 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गई। अक्टूबर 2026 तक योजना की 41 किस्तों में 67,230 करोड़ 96 लाख रुपये महिलाओं के खातों में पहुंच चुके हैं। अब 42वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर करीब 69,050 करोड़ 28 लाख रुपये हो जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में नए डीजीपी की दौड़ में बचे 11 IPS अफसर: 20 नवंबर को UPSC चुनेगा 3 नाम, 23 तक हो सकता है एलान

इस साल योजना के लिए 23,882 करोड़ का बजट
राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट रखा है। अक्टूबर तक चालू वित्त वर्ष में 13,134 करोड़ 97 लाख रुपये महिलाओं को दिए जा चुके हैं। नवंबर की किस्त जारी होने के बाद यह राशि बढ़कर करीब 14,954 करोड़ 27 लाख रुपये हो जाएगी। योजना के तहत मध्यप्रदेश की 21 से 60 वर्ष से कम आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें