मध्य प्रदेश राजभवन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंच के मामले में हाईकोर्ट ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत निरीक्षण की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। सामाजिक एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता अजय दुबे की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश अल्पेश वाई. कोगजे और न्यायमूर्ति विवेक जैन की युगल पीठ ने यह आदेश दिया। अदालत ने दुबे की रिट याचिका का निराकरण करते हुए एकल पीठ के पूर्व आदेश में संशोधन किया है। साथ ही प्रथम अपीलीय अधिकारी द्वारा 23 फरवरी 2012 को पारित आदेश को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं।