MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद सोमवार को खुले दफ्तरों में खासी चहल-पहल दिखाई दी। कर्मचारी, अधिकारी सरकार और चुनाव परिणाम को लेकर अनुमान लगाते नजर आए। कलेक्ट्रेट, आरटीओ, तहसील कार्यालय, नगर निगम और बीडीए जैसे सभी आफिसों में भीड़ नजर आई।
राजधानी भोपाल में सोमवार को सरकारी ऑफिसों में एक बार फिर रौनक दिखाई दी। हालांकि, दफ्तरों में लोग चुनावी चर्चा में मसरूफ दिखाई दिए। इसके पहले विधानसभा चुनाव में मतदान में ड्यूटी और दिवाली के त्योहार के चलते बीते कुछ दिनों से शासकीय कार्यालयों में माहौल ठंडा था।
विज्ञापन
काम काज कछुए की चाल से किया जा रहा था। लेकिन चुनाव ड्यूटी में व्यस्थ कर्मचारी अधिकारी 20 नवंबर को लौट आए हैं। इसके साथ ही शासकीय कार्यालयों में एक बार भी काम काज में तेजी देखी। आरटीओ में वाहनों का पंजीयन कार्ड बनाने काम शुरू हुआ। इसके पहले आरटीओ कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी होने के चलते कार्ड बनने का महत्वपूर्ण काम रुका हुआ था।
आरटीओ कर्मचारी बसों के अधिग्रहण में व्यस्त थे, जिसके कारण लोगों को समय पर वाहनों के पंजीयन कार्ड नहीं मिल पा रह थे। इसके लिए अब अलग से खिड़की शुरू को गई है। अब समय पर पंजीयन कार्ड मिल पाएंगे। बता दें, नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली पर शोरूम से बड़ी संख्या में वाहनों की बिक्री हुई थी, जिनके कार्ड का काम प्रभावित हो रहा था।