फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भोजपुरी समाज ने उठाई चुनाव तारीख बदलने की मांग, कहा- छठ पूजा से प्रभावित होगा मतदान

Tue, 17 Oct 2023 10:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: 17 नवंबर से छठ पूजा शुरू होगी, ये व्रत तीन दिन तक चलेगा। इसी दिन एमपी में नई सरकार चुनने के लिए वोटिंग भी की जाएगी। मध्यप्रदेश में भोजपुरी समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ऐसे में चुनाव पर असर पड़ सकता है। इसीलिए समाज के लोगों ने तारीख में बदलाव किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रहने वाले भोजपुरी भाषी लोगों ने छठ पूजा के चलते मतदान की तारीखों में परिवर्तन किए जाने की मांग की है। भोजपुरी समाज के लोगों ने इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा है।

विज्ञापन

भोजपुरी भाषी विकास संघ के सचिव गंगासागर यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ये सभी छठ पूजा के त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। ये यहां के मतदाता भी हैं। ऐसे में 17 नवंबर को होने वाला मतदान प्रभावित हो सकता है। इसके लिए चुनाव की तारीख में परिवर्तन किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि भोपाल में ही तीन लाख से अधिक भोजपुरी समाज के लोग निवास करते हैं।
‘छठ पूजा’ एक व्रत है, जो 17 तारीख को प्रातः से नहाय खाय प्रारंभ होगा। 18 तारीख को खरना मनाया जाएगा। इसमें उपवास रखने वाले लोग दिन भर उपवास कर सायंकाल विशेष भोजन करते हैं। 19 तारीख से निर्जला उपवास प्रारंभ होगा और उसी दिन सायंकाल नदी-तालाब की घाट पर जाकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अगले दिन 20 तारीख को पुनः प्रातः नदी-तालाब के घाट पर जाकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें