फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Update: यूएस से लौटी जबलपुर की महिला कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा सैंपल

Fri, 30 Dec 2022 12:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि जबलपुर में अमेरिा से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट 10 दिन में आएंगी। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले पांच हो गए है। 
विज्ञापन
अमेरिका से लौटी जबलपुर की महिला कोरोना पॉजिटिव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन समेत अन्य देशों में फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 से भारत भी अलर्ट हो गया है। राज्यों ने टेस्टिंग बढ़ाने के साथ ही पॉजिटिव आने वाले मरीज की जीनोम सिक्वेंसिंग अनिवार्य कर दी है। इस बीच अमेरिका से जबलपुर महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल कलेक्ट किया है।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने बताया कि जबलपुर में अमेरिा से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट 10 दिन में आएंगी। बता दें महिला अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिाला का को घर पर ही आईसोलेट कर दिया गया। अन्य परिजनों के सैंपल भी जांच में लिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पांच कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड शामिल हैं। इन देशों से आने वाले लोगों को प्रवासी भारतीय सम्मेलन में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही एंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें