फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: शनिवार को दिल्ली में होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, दिग्विजय सिंह और कमलेश्वर पटेल होंगे शामिल

Fri, 07 Jun 2024 10:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस सीडब्ल्यूसी की बड़ी बैठक शनिवार को बुलाई गई है। इस बैठक में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश में मिली बड़ी पराजय के बाद कांग्रेस में उठापटक जारी है। लगातार बैठकें की जा रही हैं। हार को लेकर चिंतन और मंथन का दौर जारी है। आठ जून शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बड़ी बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


इस बैठक में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर चर्चा होगी। कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार को लेकर तैयार रिपोर्ट को दिग्विजय सिंह बैठक में पेश करेंगे। आठ जून को सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में ये बैठक होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कांग्रेस का आगे का एक्शन प्लान भी तैयार होगा। बैठक में प्रदेश से विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी तलब किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें