फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडला को सीएम यादव की बड़ी सौगात: दो नए कॉलेज, टाइगर सफारी-जू और लघु वनोपज प्रोसेसिंग यूनिट का ऐलान

Sun, 04 Oct 2026 09:19 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंडला में दो नए सरकारी कॉलेज, टाइगर सफारी-जू और लघु वनोपज प्रोसेसिंग यूनिट समेत कई बड़ी घोषणाएं कीं। सीएम ने जिले को 460 करोड़ के 74 विकास कार्यों की सौगात दी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ रुपये का बोनस बांटा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मंडला में दो नए सरकारी कॉलेज, टाइगर सफारी-जू, लघु वनोपज की प्रोसेसिंग यूनिट और पान की खेती दोबारा शुरू करने समेत कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मंडला में वन आधारित अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर तैयार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिले को करीब 460 करोड़ रुपये के 74 विकास कार्यों की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने मंडला जिले के मोहगांव और घुघरी में शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। वहीं, जिले में बड़ी मात्रा में होने वाले लघु वनोपज संग्रहण को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय से जोड़ने के लिए एमएसएमई विभाग के तहत प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का ऐलान किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  जाते-जाते कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह में क्या हुई बात? हालिया विवादों के बीच मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चा

टाइगर सफारी-जू से बढ़ेगा पर्यटन
मंडला में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टाइगर सफारी-जू बनाने की घोषणा भी की गई। सीएम ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को स्थानीय स्तर पर वन्यजीव देखने की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटन के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने जिले में पहले होने वाली पान की खेती को दोबारा शुरू कराने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कभी पान की खेती स्थानीय लोगों की आय का बड़ा जरिया थी, इसलिए इसे फिर से प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अमित शाह के नशामुक्त एमपी बनाने के ऐलान के बाद उमा भारती की बड़ी मांग, पहले चरण में हो शराब मुक्ति

दूध उत्पादन 20% तक ले जाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्तमान में देश के दूध उत्पादन में करीब 12 प्रतिशत योगदान दे रहा है। सरकार इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जा रही हैं। मंडला में भी जरूरत के अनुसार समितियां बनाई जाएंगी, ताकि पशुपालकों को दूध का बेहतर मूल्य मिल सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मंडीदीप में राज्यसभा सांसद की कार का एक्सीडेंट, पीछे से डीएसपी की गाड़ी ने मारी टक्कर; सभी सुरक्षित

9.04 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आठ वन मंडलों के 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 के बोनस के रूप में 36.17 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इनमें मंडला, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी और जबलपुर के वन मंडल शामिल हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 21 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2024 के बोनस के रूप में 139 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जाएगी। मंडला में जंगलों की सुरक्षा में वन विभाग का सहयोग करने वाली 84 वन समितियों के करीब 40 हजार सदस्यों को 26.56 करोड़ रुपये का काष्ठ लाभांश भी दिया गया। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: केंद्रीय मंत्री शिवराज का कांग्रेस पर बड़ा हमला- ‘हारने पर चुनाव आयोग खराब, जीतने पर ठीक कैसे?’

460 करोड़ के 74 विकास कार्य
मुख्यमंत्री ने मंडला में करीब 460 करोड़ रुपये के 74 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इनमें 263 करोड़ रुपये से अधिक के 47 कार्यों का भूमि पूजन और 197 करोड़ रुपये से अधिक के 27 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीएम ने कहा कि मंडला अब विकास की दौड़ में पीछे नहीं है। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और शिक्षा से जुड़े नए प्रोजेक्ट जिले में विकास की तस्वीर बदल रहे हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी भी वितरित की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें