फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में मतदाता सूची में जुड़े 8.19 लाख नए नाम, कुल वोटरों की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंची

Sat, 14 Nov 2026 02:43 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले मतदाताओं की संख्या में 8.19 लाख से अधिक का इजाफा हुआ है। एसएसआर-2027 की प्रारूप सूची में प्रदेश के कुल वोटरों की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है। महिलाओं की संख्या में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मतदाताओं की संख्या में 8.19 लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत गुरुवार को जारी प्रारूप मतदाता सूची में प्रदेश के कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5 करोड़ 47 लाख 99 हजार 628 हो गई है। फरवरी 2026 में प्रकाशित एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची की तुलना में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले मतदाताओं की संख्या में हुआ यह इजाफा राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नई प्रारूप सूची में 4 लाख 38 हजार 361 महिला, 3 लाख 80 हजार 169 पुरुष और 33 थर्ड जेंडर मतदाता जुड़े हैं। अब प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 82 लाख 85 हजार 144 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 65 लाख 13 हजार 547 हो गई है। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 937 दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश:  एमपी को मिलेगा 56वां जिला? शिवराज का अधूरा वादा अब सीएम मोहन यादव करेंगे पूरा!
 

फरवरी की सूची में थे 5.39 करोड़ मतदाता
फरवरी 2026 में एसआईआर की अंतिम सूची प्रकाशित होने के समय प्रदेश में कुल 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 65 मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 79 लाख 4 हजार 975 पुरुष, 2 करोड़ 60 लाख 75 हजार 186 महिलाएं और 904 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। नई प्रारूप सूची में इनकी संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित, डही में होगा राज्य स्तरीय समारोह
विज्ञापन


30 से 39 साल के मतदाता सबसे ज्यादा
आयु वर्ग के हिसाब से देखें तो प्रदेश में 30 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इस वर्ग में 1 करोड़ 40 लाख 50 हजार 865 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में 1 करोड़ 29 लाख 48 हजार 107 मतदाता हैं। 

ये भी पढ़ें- भोपाल: हर्षा रिछारिया ने साइबर क्राइम में की शिकायत, AI से बनी फर्जी तस्वीरें-वीडियो से बदनाम करने का आरोप

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
निर्वाचन आयोग ने प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर तक का समय दिया है। इसके बाद प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें