फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid Hospitals: ऑक्सीजन की कमी से पांच मरीजों की मौत, कुछ को दी जबरन छुट्टी

Tue, 13 Apr 2021 12:38 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में ऑक्सीजन की कमी से पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई। एक दिन पहले ही सरकार ने दावा किया था कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत से कोविड अस्पतालों में भगदड़ - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना का प्रकोप अब चरम पर पहुंच चुका है। संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ-साथ कोविड से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से फैल रहा है। वहीं कोरोना के प्रबंधन को लेकर सरकार के वादे खोखले होते नजर आ रहे हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑक्सीजन की कमी से पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


विवार को ही मध्यप्रदेश सरकार ने दावा किया था कि राज्य में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा है और सोमवार को इन पांच मरीजों की मौत हो गई। वहीं भोपाल के 20 से ज्यादा अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा एमपी नगर के सिटी अस्पताल में एक दिन में चार कोविड मरीजों की मौत हो गई। 

इन मृतकों में 30 साल के सौरभ गुप्ता, 35 साल के तुषार, 60 साल की उर्मिल जैन और आशा पटेल शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन, जब तक इसकी सप्लाई हुई, मरीजों की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


यही नहीं करोंद के पीजीबीएम अस्पताल में भर्ती एक महिला को ऑक्सीजन खत्म हो जाने की वजह से छुट्टी देनी पड़ी। इसके बाद महिला का बेटा उन्हें आरोग्य निधी अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा हमीदिया के पास बने एविसेना अस्पताल ने कोविड मरीजों को यह कहकर छुट्टी दे दी कि अब यहां ऑक्सीजन नहीं है, कहीं और ले जाओ। 

भोपाल के अलावा इंदौर में कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर बुरा हाल रहा। इंदौर में रविवार रात भंवरकुआं क्षेत्र स्थित गुर्जर अस्पताल में मरीजों के परिजनों ने डॉक्टरों ने यह कह दिया कि ऑक्सीजन खत्म हो गई है, या तो अपने मरीज को ले जाओ या सिलिंडर ले आओ। 
विज्ञापन


यह सुनते ही मरीजों के परिजन ने खाली सिलिंडर उठाए और उसे भरवाने ले गए। परिजन जब सिलिंडर लेकर लौटकर आए तो तब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें