फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल : कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा के खिलाफ एफआईआर, सरकारी डॉक्टर से बदतमीजी का आरोप

Tue, 13 Apr 2021 08:13 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश पुलिस ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और पूर्व कॉरपोरेटर गुड्डू चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 189 के तहत मामला दर्ज किया है। डॉक्टर के साथ बदतमीजी करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और पूर्व कॉरपोरेटर गुड्डू चौहान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इन दोनों पर आरोप लगाया है कि इन्होने अस्पताल परिसर में अपना काम कर रहे सरकारी डॉक्टर को सवालों से परेशान कर दिया था। 

विज्ञापन


जेपी अस्पताल के मुख्य चिकित्सी अधिकारी योगेंद्र श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा देते हुआ यह आरोप लगाया है कि उसने मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन उसकी गलती नहीं होने के बाद भी अपमानित किया गया। सोमवार को योगेंद्र श्रीवास्तव की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। 

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन पुलिस को लिखित में एक शिकायत मिली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों से बात करने के बाद आईपीसी की धारा 353 औऱ 189 के तहत मामला दर्ज किया। दरअसल, यह मामला शनिवार का है।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर 12 बजे के आस-पास कोलार कोलॉनी के रहने वाले एक 35 वर्षीय मरीज ऑक्सीजन स्तर कम होने की वजह से जेपी अस्पताल में भर्ती हुए। इलाज के दौरान तखतसिंह की दोपहर तीन बजे के आस-पास मौत हो गई। तखतसिंह के परिवार ने आरोप लगाया कि अस्पताल के लापरवाही की वजह से उनके मरीज की मौत हुई।

वहीं मरीज के परिवार के कुछ लोगों ने पीसी शर्मा से ह्स्तक्षेप की मांग की। इसके बाद पीसी शर्मा और गुड्डू चौहान दोनों ही ़डॉक्टर योगेंद्र श्रीवास्तव से बहस करने लगे और उनकी कॉल ना उठाने पर डॉक्टर को डाटने लगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें