फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: बच्चों की मौत के बीच बालाघाट को मिला नया सीएमएचओ, डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया को सौंपी कमान

Sun, 06 Sep 2026 08:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बालाघाट की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने नए सीएमएचओ की नियुक्ति की है। जबलपुर जिला अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया अब बालाघाट की स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
बालाघाट की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले की बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था संभालने को शासन ने बालाघाट में नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की नियुक्ति कर दी है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जबलपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया को बालाघाट का नया सीएमएचओ बनाया है। स्वास्थ्य विभाग में हाल के दिनों में जिले में सीएमएचओ स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। दो सितंबर को डिंडौरी के डॉ. मनोज पांडेय को डॉ. परेश उपलव को हटा कर बालाघाट का प्रभार दिया गया था। अब बालाघाट में डॉ. दाहिया की नियुक्ति की गई है। उनकी प्राथमिकता जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने की होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  छलका IAS नेहा मारव्या का दर्द: एक साल में चौथा ट्रांसफर, बोलीं-‘अधीनस्थों की बगावत के बाद मुझे ही हटा दिया’

सीएमएचओ के तौर पर डॉ. दाहिया को जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था देखनी होगी। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में मरीजों को समय पर इलाज मिले, अस्पतालों में डॉक्टर और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें, इसकी निगरानी भी उनके जिम्मे होगी। इसके अलावा बच्चों और माताओं से जुड़े स्वास्थ्य कार्यक्रमों, टीकाकरण, पोषण और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रमुख के तौर पर उनके पास रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में निवेश की नई उम्मीद: ग्लोबल AIM-2026 में शामिल होंगे सीएम, दुनिया के बड़े निवेशकों से करेंगे मुलाकात

शिशु रोग विशेषज्ञ होने का अनुभव आएगा काम
डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया इससे पहले जबलपुर जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारी देकर बालाघाट भेजा गया है। बच्चों की मौत से जुड़े हालिया घटनाक्रम को देखते हुए उनका शिशु रोग विशेषज्ञ होना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें