फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में सरकारी नौकरी का बड़ा अपडेट: 954 को अनुकंपा नियुक्ति, 400 नए सांदीपनि स्कूल बनाने का सीएम का एलान

Wed, 21 Oct 2026 03:36 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के 954 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 400 नए सांदीपनि विद्यालय भवन बनाने का ऐलान किया, इनमें 200 भवन जनजातीय कार्य विभाग के तहत बनेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के 954 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में पात्र लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में 400 नए सांदीपनि विद्यालय भवन बनाने की घोषणा भी की। इनमें 200 भवन स्कूल शिक्षा विभाग और 200 जनजातीय कार्य विभाग के तहत बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार में कमाने वाले सदस्य के निधन के बाद आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि प्रभावित परिवारों को सहारा दिया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए अनुकंपा नियुक्तियों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: रानी कमलापति स्टेशन पर दुरंतो एक्सप्रेस में हंगामा, पैंट्री कर्मचारियों पर यात्रियों को पीटने का आरोप

सहायक ग्रेड-3 के सबसे ज्यादा पद
कार्यक्रम में दी गई जानकारी के मुताबिक, नियुक्ति पाने वालों में 661 सहायक ग्रेड-3, 31 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों से पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ काम करने की अपील की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल: हबीबगंज थाना परिसर बना अखाड़ा, निगरानीशुदा बदमाश और पुलिस के बीच झूमाझटकी, जानें क्या है मामला

400 नए सांदीपनि विद्यालय भवनों को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों की सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सांदीपनि विद्यालयों के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक लैब और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी दिशा में 400 नए विद्यालय भवन बनाने की घोषणा की गई है। इनमें जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए जनजातीय कार्य विभाग के तहत 200 भवन बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: 9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन, बोले- जवानों के बलिदान से गौरवान्वित है देश-प्रदेश

अनुकंपा नियुक्ति वाले भी दे सकेंगे भर्ती परीक्षाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी भविष्य में निकलने वाली अन्य शासकीय भर्तियों में भी शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 85 हजार से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में भी नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अनुकंपा नियुक्ति के करीब 350 मामले अभी शेष हैं, जिन्हें साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी सरकार को मिला नया हाईटेक जेट, मुख्यमंत्री के सफर के लिए अभी डेढ़ माह करना होगा इंतजार

हर साल होगी पदोन्नति की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए हर साल विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया जारी रखी जाएगी। पदोन्नति से खाली होने वाले पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप वितरण, स्कूटी योजना और नीट की तैयारी में सहायता जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विभाग में लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण और कर्मचारियों को लाभ देने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति को दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें