शिवराज ने पत्नी साधना सिंह को कथा पढ़कर सुनाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज सिंह की अर्द्धांगिनी साधना सिंह ने भी चंद्रमा के दर्शन कर जल ग्रहण किया। साधना सिंह ने करवा चौथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर पति के लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की। पूजा के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह को पानी पिलाकर उनके करवा चौथ के व्रत को खत्म कराया।