आमिर खान और कियारा आडवानी के एक विज्ञापन पर विवाद हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए विरोध किया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर आमिर खान विज्ञापन करें। उन्होंने कहा कि आमिर खान का निजी बैंक का विज्ञापन उन्होंने भी देखा है, जो ठीक नहीं है। मिश्रा ने कहा कि आमिर खान के इस तरह के भारतीय परंपरा और रीति-रिवाजों को लेकर विज्ञापन लगातार आ रहे हैं। मैं इसे ठीक नहीं मानता हूं। मिश्रा ने कहा कि तोड़-मरोड़कर अभिनय करने से धर्म विशेष की भावना आहत होती है। किसी भी धर्म की भावना को आहत करने की इजाजत आमिर खान को नहीं है।