मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवागत प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के पहले बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन पहुंचेंगे जहां में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद उनका आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद एक रैली के रूप में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भोपाल पहुंचेंगे और पदभार ग्रहण करेंगे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 को अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे।
जिसके पहले जीतू पटवारी सुबह 9 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और यहां विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन एवं पूजा अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पटवारी 11:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर 11:30 बजे देवास पहुंचेंगे, जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत–सत्कार किया जाएगा। आपने बताया कि पटवारी 12:30 बजे देवास से प्रस्थान कर सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए दोपहर 2.00 बैरागढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशनपुरा, लिंक रोड होते हुए अपराह्न 3.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे।