फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: भोपाल में सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली, क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक की हथेली के आर-पार

Fri, 16 Oct 2026 11:15 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच के प्रधान आरक्षक बीरबल रजक शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी गोली चलने से उनकी बाईं हथेली घायल हो गई। उन्हें बैरागढ़ सिविल अस्पताल से हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस बयान, मेडिकल रिपोर्ट और परिस्थितियों के आधार पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घायल प्रधान आरक्षक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे भोपाल क्राइम ब्रांच के एक प्रधान आरक्षक के साथ शुक्रवार सुबह घर में ही हादसा हो गया। सर्विस रिवॉल्वर की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके बाएं हाथ की हथेली को भेदते हुए आर-पार निकल गई। गोली की आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल प्रधान आरक्षक को बैरागढ़ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रिवॉल्वर साफ करते समय किन परिस्थितियों में गोली चली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक, प्रतिवादियों से मांगा जवाब

जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच में पदस्थ प्रधान आरक्षक बीरबल रजक बैरागढ़ कलां में रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे वे ड्यूटी पर जाने से पहले अपने कमरे में सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनके दाएं हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली उनके बाएं हाथ की हथेली में लगी और उसे भेदते हुए निकल गई। अचानक गोली चलने से घर में मौजूद परिजन घबरा गए। घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बैरागढ़ एसीपी रत्नेश तोमर के मुताबिक फिलहाल घायल प्रधान आरक्षक के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उनके बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गोली किन परिस्थितियों में चली। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा घायल के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें