फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, चार बार विधायक और एक बार बालाघाट से सांसद रहे

Mon, 12 Oct 2026 11:00 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। चार बार विधायक और बालाघाट से सांसद रह चुके बिसेन की नियुक्ति पर प्रदेश के नेताओं ने बधाई दी है। इधर, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनके कार्यकाल में विस्तार या नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
डॉ. ढाल सिंह बिसेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर मध्य प्रदेश के नेताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री प्रहलाद पटेल और  कैलाश विजयवर्गीय ने डॉ. बिसेन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इधर, मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का भी कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन उनका कार्यकाल बढ़ाने या नई नियुक्ति के बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले हैं। उनका प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। वे विधायक, कैबिनेट मंत्री और सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्ष 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनकी जगह भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया था। अब उन्हें राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: कूनो से आई बुरी खबर..., आठ माह के चीता शावक की मौत, आशा के पांच में से अब चार शावक बचे
 
विज्ञापन


आयुर्वेद व होम्योपथी के चिकित्सक हैं बिसेन
डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ था। वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत विधानसभा चुनावों से की और चार बार विधायक चुने गए। वे पहली बार 1990 में मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 1993, 1998 और 2003 में भी विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2003 से 2005 तक उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया। इसके अलावा, वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे। राजनीति के साथ उनका जुड़ाव सामाजिक कार्यों से भी रहा है। वे आयुर्वेद और होम्योपैथी के चिकित्सक भी हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- एमपी: ‘चीता हमारे घर का बच्चा लगता है’, मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का अभिनंदन संकल्प, सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन


 

कर्नाटक से गहलोत रिटायर
उधर, कर्नाटक के मौजूदा राज्यपाल थावरचंद गहलोत का भी कार्यकाल पूरा हो गया है। सोमवार को राष्ट्रपति ने जिन छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की, उनमें डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। वे गहलोत का सथान लेंगी। गहलोत मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व सांसद रह चुके हैं। 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें