फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood in MP: बाढ़ से हुए नुकसान पर बोले सीएम शिवराज, आप चिंता न करें, भरपाई सरकार करेगी

Sun, 17 Sep 2023 03:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बाढ़ से बने हालातों और नुकसान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को हर संभव भरपाई का आश्वासन दिलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार नजर बनाए हुए है।  
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कई जिलों के बाढ़ से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से जल्द सर्वे कार्य करवाया जाएगा। बाढ़ और बारिश से जहां भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी। 
विज्ञापन


रविवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा में सीएम ने ये बात कही। उन्होंने बताया कि उज्जैन में तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी जिन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया है। अब पानी उतरने लगा है। मौसम भी अब खुलने लगा है, लेकिन बारिश नहीं होती तो फसलें तबाह हो जातीं। त्राहि त्राहि मच जाती। महाकाल की कृपा से प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। अतिबारिश से जो लोग परेशान हुए हैं, जो बेघर हुए हैं उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी चिंता सरकार कर रही है। हम लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल में अच्छी बारिश के लिए अभिषेक किया था। 

रात डेढ़ बजे ली बैठक 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर रात्रि 1:30 बजे वीसी के माध्यम से बैठक कर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, खंडवा और इंदौर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा इंदौर कमिश्नर से चर्चा कर स्थिति की जानकारी प्राप्त की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें