फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr. Richa Death Case: खुद को इंजेक्शन लगाकर छोड़ दी दुनिया, बेवफाई से परेशान थी डॉ. ऋचा; पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 25 Mar 2025 07:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

परिजनों के बयान और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर डॉ. अभिजीत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, पुलिस क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के मोबाइल की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस महिला के साथ लिव-इन में था और उनके संबंधों की वास्तविकता क्या थी।
विज्ञापन
डॉ ऋचा पांडे की चार माह पहले ही शादी हुई थी। फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉ. ऋचा पाण्डेय की संदिग्ध मौत के मामले में अब आत्महत्या की नई बात सामने आ रही है। शाहपुरा थाना पुलिस ने डॉ. ऋचा की अपने पति डॉ. अभिजीत के साथ वाट्सएप चैट की जांच के बाद यह खुलासा किया है। डॉ. ऋचा ने पति की बेवफाई, अत्याचार और घरेलू कलह से परेशान होकर नशे का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने नवविवाहिता के पति डॉ. अभिजीत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि चार माह पहले डॉ. अभिजीत के साथ शादी करने वाली डॉ. ऋचा के मोबाइल की चैट मिली है। डॉ. ऋचा ने पति के साथ चैट करते हुए कहा कि तुम मेरे साथ शादी करने के बाद भी अपनी प्रेमिका के साथ रहते हो। चार-चार दिन घर नहीं आते, उसके साथ समय बिताते हो, मेरे साथ धोखा कर रहे हो। शादी से पहले यह क्यों नहीं बताया कि तुम्हारी कोई प्रेमिका है और तुम उसके साथ लिवइन में भी रहते हो। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। एक दिन की चैट में विवाद के बाद डॉ. ऋचा ने लिखा कि मैं मर जाऊंगी, इसके जवाब में डॉ. अभिजीत ने लिखा कि मर जाओ। पुलिस ने इसी चैट और मर्ग जांच के साथ परिजनों के बयानों के आधार पर डॉ. अभिजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- पिता का आरोप- अवैध गतिविधियों में लिप्त था दामाद, बेटी जान गई थी राज; इसलिए मार दिया
विज्ञापन


क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के मोबाइल की हो रही जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि डॉ. अभिजीत किस महिला के साथ संबंध में था, वह लिवइन में रहता था या उसकी प्रेमिका है, जिससे वह संबंध में था, इसकी अभी जांच की जा रही है। डॉ. ऋचा को शादी के बाद जब डॉ. अभिजीत के साथ रहने लगी, तब उसे पता चला कि उसका पति किसी और महिला या युवती के साथ रिलेशनशिप में है। ऋचा ने शादी बचाने के लिए पति को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन डॉ. अभिजीत उस महिला को छोड़ने को तैयार नहीं था, इसका भी खुलासा मृतका के मोबाइल की जांच में हुआ है।
विज्ञापन


मानसिक रूप से भी करता था टॉर्चर
थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया कि डॉ. अभिजीत पत्नी डॉ. ऋचा को धाखा देने के साथ मानसिक रूप से परेशान भी करता था। वह घरेलू कलह, पति की बेवफाई, अत्याचार और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर ही आत्महत्या की है। हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस की जांच चल रही है। अगर कोई साक्ष्य मिलता है तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस आरोपी के ससुर विनोद पाण्डेय द्वारा क्लीनिक में संदिग्ध गतिविधियां चलाए जाने का आरोप लगाया गया है, पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल, वाट्सएप चैट, मैसेज, सोशल मीडिया अकाउंट के साथ क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें