फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कांग्रेस को बड़ा झटका, अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक सुलोचना रावत

Sun, 03 Oct 2021 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व विधायक और जोबट सीट से टिकट की दावेदार मानी जा रही सुलोचना रावत अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व विधायक और जोबट सीट से टिकट की दावेदार मानी जा रही सुलोचना रावत अपने बेटे विशाल रावत के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव उपस्थित थे। सुलोचना रावत मध्यप्रदेश की एक प्रभावशाली आदिवासी नेता हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस को पहले से थी बगावत की आशंका
बताया जा रहा है कि इस बगावत को लेकर कांग्रेस को पहले से आभास जरूर था, लेकिन  इस मामले को पार्टी उछालना नहीं चाहती थी। सुलोचना को मनाने की भी कोशिश की गई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।  

मध्यप्रदेश में उपचुनाव 
बता दें कि मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं। इन सीटों में जोबट एक हाई प्रोफाइल सीट है। यह सीट कांग्रेस की विधायक कलावती भूरिया के निधन की वजह से खाली हुई थी। उपचुनाव के नतीजे दो नवंबर को सामने आएंगे।
विज्ञापन


पृथ्वीपुर सीट से नितेंद्र सिंह राठौर होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
कांग्रेस ने शनिवार को पृथ्वीपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया है।  हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें