भोपाल में सोमवार को प्रशासनिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिहाज से दिन खास रहेगा। मंत्रालय में हिंदी ग्रंथ अकादमी की प्रबंध मंडल बैठक होगी, वहीं शहर के घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में सोमवार को मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के प्रबंध मंडल की बैठक होगी। इसमें अकादमी के सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
घाटों पर उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य
छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार सुबह श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शीतलदास की बगिया सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
उत्सव मेले में खरीदारी और मनोरंजन
टीटी नगर दशहरा मैदान में आयोजित भोपाल उत्सव मेले में सोमवार शाम भी लोगों की चहल-पहल रहेगी। मेले में झूले, खानपान और खरीदारी के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
तहजीब-ए-भोपाल प्रदर्शनी का अंतिम दिन
मानस भवन, श्यामला हिल्स में आयोजित तहजीब-ए-भोपाल प्रदर्शनी का सोमवार को अंतिम दिन है। यहां लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़े स्टॉल के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण रहेंगी।
होटल प्राइड में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
कोलार रोड स्थित होटल प्राइड में एशियन पॉलिमर एसोसिएशन का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। 16 से 18 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में पॉलिमर तकनीक, नैनो मटेरियल और टिकाऊ सामग्री से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।