फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: प्रदेश में घटे टीबी के मरीज लेकिन बड़े शहरों में बढ़े, भोपाल में सबसे ज्यादा बढ़े

Mon, 24 Mar 2025 08:12 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

World Tb Day: मध्य प्रदेश में पिछले एक साल में 10 जिलों में टीबी के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े हैं। 2025 में अभी तक भोपाल में 2000 से ज्यादा नए मरीज ढूंढे जा चुके हैं। 24 मार्च आज विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
जिला क्षय केन्द्र भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में टीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। लेकिन पिछले एक साल में प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। खास बात यह है कि राजधानी भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज बढ़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 2025 में अभी तक भोपाल में 2000 से ज्यादा नए मरीज ढूंढे जा चुके हैं। 24 मार्च आज विश्व टीबी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल के कई अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं इंडस्ट्रियल क्षेत्र में टीबी जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


 
कुल संख्या में आई कमी
जानकारी के लिए बता दें कि जहां प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीज बढ़े हैं, वहीं पूरे प्रदेश की बात करें तो मरीजों में कमी आई है। 2024 में एमपी में टीबी मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 80 हजार 290 दर्ज की गई है, जबकि 2023 में 1 लाख 82 हजार 290 थी। वहीं 2022 में मध्य प्रदेश में टीबी के मरीजों की संख्या 1 लाख 85 हजार 904 दर्ज की गई थी। प्रदेश में क्षय रोगियों की संख्या में कमी लाने के लिए सरकार दवा और पोषण आहार दोनों स्तर पर काम कर रही है।


मध्य प्रदेश के इन जिलों में बढ़े मरीज

जिला                 2023            2024
विज्ञापन


भोपाल               11757         12,850
इंदौर                 9308           10,275
आगर मालवा      1274            1347
बड़वानी             2378            2418
भिंड                  3968             3976
बुरहानपुर          1926              2295
दमोह                3615             3704
दतिया               1872              2391
देवास               1922               2510
धार                  4931               5119


यह भी पढ़ें-टमाटर के गिरते दाम पर PCC चीफ का तंज, बोले-किसान घाटे में, सरकार करे गुणवत्तापूर्ण टमाटर की मार्केटिंग



टीबी को जड़ से मिटाने सरकार कर रही प्रयास
मध्य प्रदेश में टीबी की बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए दवाओं से लेकर पोषण आहार तक की व्यवस्था की जा रही है। रोगियों को पोषण आहार के लिए भी राशि उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा टीबी के गरीब मरीजों की मदद के लिए एनजीओ की भी मदद ली जा रही है, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदेश के 10 जिलों में टीबी के मरीजों की संख्या कम होने के स्थान पर बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी राजधानी भोपाल में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP में बढ़ी गर्मी, पारा 39 डिग्री पहुंचा, अगले दो दिन और बढ़ेगा तापमान, 27 के बाद लू चलने के आसार



भोपाल में लेबर क्लास में ज्यादा असर
भोपाल जिले के क्षय अधिकारी प्रांजल खरे बताया कि भोपाल में बड़ी संख्या में लेबर क्लास आती हैं और इसको देखते हुए अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर स्क्रीनिंग की जा रही है। घर-घर जाकर दवाएं भी पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा पीड़ितों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि टीबी रोग माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस कीटाणु के कारण होता है। यह कीटाणु हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। जब सक्रिय टीबी रोग से पीड़ित कोई व्यक्ति खांसता, बोलता है तो टीबी के कीटाणु हवा में फैलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें