फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: मामूली विवाद के बाद जहांगीराबाद में दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने संभाली स्थिति

Wed, 12 Apr 2023 11:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में बुधवार रात मामूली बात पर दो पक्ष भिड़ गए थे। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की छोले भटूरे खा रहे थे तभी बड़ी संख्या में आये युवकों ने ज़बरदस्त मारपीट की। पुलिस ने तत्परता दिखाई भीड़ तितर बितर की। 
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाल ली है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। काफी लोग एकत्र हो गए। हालांकि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। आरोपियों को थाने लाया गया है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार रात मामूली बात पर दो पक्ष भिड़ गए थे। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की छोले भटूरे खा रहे थे तभी बड़ी संख्या में आये युवकों ने ज़बरदस्त मारपीट की। पुलिस ने तत्परता दिखाई भीड़ तितर बितर की। युवक युवती थाने में हैं। पुलिस ने बताया कि मामूली बात पर विवाद हुआ था। घटना के पीछे कोई बड़ा कारण या घबराने जैसी स्थिति नहीं है। दो पक्ष भिड़ गए थे, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी। इलाके की पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर ली है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी। जो लोग मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहे हैं, वे सावधान रहें। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें