फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राजधानी में विजयदशमी पर किया गया शस्त्र पूजन, हर्ष फायर कर मनाया गया जश्न

Tue, 24 Oct 2023 12:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: दशहरे पर परम्परागत तरीके से विधि-विधान व मन्त्रोपचार के साथ पूरे प्रदेश में शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर हर्ष फायर भी किया गया। आचार संहिता के कारण आमजन ने मालखाने में पहुंचकर अपने शस्त्रों की पूजन की।
विज्ञापन
दशहरे पर किया गया शस्त्र पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को शस्त्र पूजन की गई। पुलिस प्रशासन ने लाइन में मंत्रोपचार व विधिविधान से शस्त्रपूजन के कार्यक्रम को संपन्न किया। वहीं आमजन ने मालखाने में पहुंचकर अपने शस्त्र को पूजा। आचार संहिता के चलते आमजन के शस्त्रों को जमा करवा लिया गया है। ऐसे में इस दशहरे वे अपने घर पर शस्त्र पूजन नहीं कर पाये। उन्होंने मालखाने में शस्त्र पूजन कर इस परम्परा को निभाया। हालांकि कई लोगों ने मालखाने में जमा करवाने से पहले ही अपने शस्त्र पूज लिए थे, उसके बाद ही उन्होंने इन्हें जमा किया था। 
विज्ञापन


इधर, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस लाईन, नेहरु नगर में परम्परागत तरीके से विधिविधान व मन्त्रोपचार के साथ शस्त्र पूजन किया। गौरतलब है कि विजयादशमी के अवसर पारम्परिक रूप से पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पूजन की परम्परा रही है, जिसके संदर्भ में सभी जिला मुख्यालयों पर शस्त्र पूजन किया जाता है। शस्त्र पूजन तथा वाहनों का पूजन एवं समस्त मशीनरी का पूजन आमतौर पर एक परम्परा का अंग बन गया है। 

CP ने किया हवन 
पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र ने मन्त्रोपचार के साथ पूजा अर्चना की एवं सभी अधिकारियों के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद शस्त्रों व वाहनों की पूजा अर्चना की एवं सभी अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से हर्ष फायर किया। इस अवसर पर समस्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनुराग शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं समस्त डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी एवं पुलिस लाईन के पुलिसकर्मी तथा एमटी शाखा के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें