रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 9 बजे यह घटना हुई। बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस से एक यात्री सफर कर रहा था। वह चाय लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। वह चाय ले रहा था, तभी ट्रेन चलने लगी। यात्री भागते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। तभी उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंस गया।
भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक यात्री की जान बचाई। ट्रेन में चढ़ते समय यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंस गया। इस बीच आरपीएफ जवान रामवीर सिंह ने तुरंत यात्री को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 9 बजे यह घटना हुई। बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस से एक यात्री सफर कर रहा था। वह चाय लेने के लिए स्टेशन पर उतरा था। वह चाय ले रहा था, तभी ट्रेन चलने लगी। यात्री भागते हुए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। तभी उसका पैर फिसला और वह प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंस गया।
तभी स्टेशन पर खड़े आरपीएफ जवान रामवीर सिंह ने यात्री गिरता देख उसकी तरफ दौड़ लगा दी और उसको प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। गनीमत रही है कि यात्री को कोई चोट नहीं है। यात्री ने बताया कि वह रायपुर से जोधपुर जाने के लिए ट्रेन में सफर कर रहा था।