गौ हत्या करने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में गो कसी के आरोपियों के अवैध घर पर बुलडोजर चला। बुधवार को आरोपी इरफान, जावेद और एहसान को पुलिस ने गोकसी के आरोप में पकड़ा था। तीनों पर एनएसए पशु क्रूरता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं।
भोपाल पुलिस ने बजरंग दल की सूचना पर गौ हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बजरंग दल ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस पर हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने आरोपियों के अवैध घरों को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई की गई। इसमें दो आरोपी गांधी नगर की पराश कॉलोनी में रहने वाली है। जिनके घर पर कार्रवाई की गई है। वहीं, एक आरोपी इंदौर से भोपाल आया था।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गौकशी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही हैं। मुझे जैसे ही जानकारी मिली मैंने पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों पर एनएसए सहित पशु क्रूरता आदि धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसमें और कौन कौन लोग है, इसकी भी जांच की जाएगी।