फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भूखंड खरीदकर मकान बनाया, बिल्डर ने दूसरे को बेच कर करवा दी रजिस्ट्री

Fri, 28 Jun 2024 10:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 भोपाल में एक व्यक्ति ने बिल्डर से भूखंड खरीदकर एक मंजिल मकान बनवाया। बाद में पता चला कि बिल्डर ने उनका प्लॉट किसी और को बेचकर उसकी रजिस्ट्री उसके नाम करवा दी है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांनाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति की रिपोर्ट पर बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फरियादी ने बिल्डर से भूखंड खरीदकर एक मंजिल मकान बनवाया। बाद में पता चला कि बिल्डर ने उनका प्लॉट किसी और को बेचकर उसकी रजिस्ट्री उसके नाम करवा दी है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पप्पू खान और मोहम्मद अनस गैस राहत कॉलोनी करोंद थाना निशातपुरा में रहते हैं। एक दलाल के माध्यम से उनकी मुलाकात बिल्डर इरफान हुसैन से हुई थी। इरफान हुसैन ने बताया कि दानिश कॉलोनी निशातपुरा में उनके पिता की जमीन है, जिसे रुपयों की जरूरत के कारण वह बेचना चाहते हैं।

पप्पू खान ने अक्टूबर 2021 में करीब साढ़े चार लाख रुपये का भुगतान करके उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री अपने नाम पर करवा ली। जमीन का नामांतरण कराने के बाद पप्पू खान ने उक्त प्लॉट पर एक मंजिला मकान का स्ट्रक्चर बनवाया, जिसकी फिनीशिंग का काम बाकी है। इसी बीच एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उक्त प्लॉट उसने खरीद लिया है, जिसकी रजिस्ट्री बिल्डर ने उनकी बेटी के नाम पर कर दी। पप्पू खान और उनके साथी ने जब पंजीयन कार्यालय से जानकारी जुटाई तो पता चला कि मार्च 2022 में उनके प्लॉट की रजिस्ट्री जोहरा खानम के नाम पर करवाई गई है। सारे दस्तावेज निकालने के बाद फरवरी 2023 में पप्पू खान ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने बिल्डर इरफान हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें