मध्य प्रदेश के मौमस में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को शहडोल सतना और मैहर में जिले में दोपहर में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई साथ ही ओलावृष्टि हुई है। जबकि नर्मादापुरम का पारा 37 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं राजधानी भोपाल समेत कई जिलों मौसम साफ रहा। इधर ओलों से खेतों में फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 24 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव होगा।
गेहूं, सरसों, चना को पहुंचा नुकसान
खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तेज हवाओं के कारण गिर रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं फसलों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो रही है। खेतों में अभी गेहूं, चने और सरसों की फसल पककर तैयार है। इसे काटने की तैयारी कर रहे थे, इस ओलावृष्टि से इन फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से महुआ और आम को काफी नुकसान है।
यह भी पढ़ें-एम्स के डॉक्टर का चेन्नई में होगा हार्ट ट्रांसप्लांट, पीएम श्री एंबुलेंस से भेजा गया, CM ने किया ट्वीट
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
नर्मदापुरम 37.2
खरगौन 37.1
धार 36.2
खजुराहो 36.0
टीकमगढ़ 35.6
दिन का तापमान बढ़ेगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मौजूदा सिस्टम का असर 22 मार्च तक रहेगा। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे मध्यप्रदेश में भी मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 2 से 3 डिग्री तक पारा बढ़ जाएगा। शनिवार को मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्रदेश का मौसम
मध्यप्रदेश के 15 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और आंधी की स्थिति बनी रही। कहीं-कहीं तो ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सतना, कटनी, सिंगरौली, दमोह, पन्ना, डिंडौरी, उमरिया, सागर, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, रीवा में बारिश और आंधी चली। 55 से अधिक शहर या कस्बों में मौसम का असर देखा गया। सागर, उमरिया समेत कई जिलों में ओले भी गिरे। वहीं, सिंगरौली में 54 किमी, रीवा में 39 किमी, जबलपुर में 34 किमी, मंडला-सागर में 30 किमी और छिंदवाड़ा में 28 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।