फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: एम्स के उप निदेशक के परिसरों से सीबीआई ने जब्त कीं 2.65 करोड़ से अधिक की संपत्तियां

Mon, 27 Sep 2021 09:37 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एम्स भोपाल के उप निदेशक धीरेंद्र सिंह परिसरों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। एजेंसी ने इस दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने सोमवार को दावा किया कि इसने एम्स भोपाल के उप निदेशक धीरेंद्र सिंह के परिसरों पर खोजबीन के दौरान 2.65 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्तियों का पता लगाया है। बता दें कि धीरेंद्र सिंह को कथित तौर पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने कहा कि इसे करीब 6.75 लाख रुपये नकद मिले हैं, 1.11 करोड़ रुपये आरोपी व उसके परिजनों के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में जमा हैं। इसके अलावा 79.20 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड और शेयर मिले हैं। साथ ही एजेंसी ने 21 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना भी जब्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें