मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी छह राष्ट्रीय उद्यानों को एक अक्तूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। तीन महीने तक बंद रहे प्रदेश के सभी छह टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में एक अक्तूबर से वन्य जीव पर्यटन के लिए पुनः शुरू किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी छह राष्ट्रीय उद्यानों को एक अक्तूबर से खोलने की अनुमति दे दी है। तीन महीने तक बंद रहे प्रदेश के सभी छह टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में एक अक्तूबर से वन्य जीव पर्यटन के लिए पुनः शुरू किए जाएंगे। इसकी ऑनलाइन बुकिंग 21 सितंबर 2021 से शुरु हो चुकी है और अबतक हजारों लोग बुकिंग भी करवा चुके है। इस संबंध में वन विभाग ने दिशानिर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
भारी बुकिंग, पर्यटकों में उत्साह
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम पांच बजे तक अगले माह दशहरा उत्सव के कारण 100 फीसदी अनुज्ञा-पत्र बुक हो चुके हैं। कान्हा नेशनल पार्क के लिये 1239, बांधवगढ़ 1115, पेंच 737, सतपुड़ा 93, पन्ना 46 और संजय टाइगर रिजर्व के लिये पांच पर्यटकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कराई जा चुकी है। इन सभी नेशनल पार्क में अभी तक 3235 लोगों ने अपनी बुकिंग करा ली है।