फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: बड़े तालाब में डूब रहे बारहसिंघा को बाहर निकाला, एक घंटे की मशक्कत से पहुंचा किनारे पर

Thu, 25 Nov 2021 12:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में वन विहार से भटककर एक बारहसिंघा बड़े तालाब में आ गया था। गहरे पानी में वह डूबने लगा था। तब वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दे रही टीम उसे किनारे तक लेकर आई। 
 
विज्ञापन
भोपाल में बारहसिंघा बड़े तालाब में फंस गया था। उसे एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के वन विहार से भटककर एक बारहसिंघा बड़े तालाब में पहुंच गया था। पानी की गहराई बढ़ी तो वह डूबने लगा था। तैरकर बाहर भी नहीं आ पा रहा था। तब वाटर स्पोर्ट्स के कोच अनिल शर्मा और अन्य लोगों ने उसे किनारे तक पहुंचने में मदद की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बारहसिंघा को बचाया जा सका। 
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने मीडिया को बताया कि वह मोटर बोट ऑपरेटर सेलिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे। तभी उन्हें पानी में एक जानवर तैरते देखा। पास गए तो पता चला कि वह एक बारहसिंघा है और डूब रहा है। तैर नहीं पा रहा है। उसे बाहर निकलने की जगह नहीं मिल रही थी। बड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा और तालाब के किनारे लाया गया। वन विहार की टीम को उसे सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें