फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कमलनाथ का शिवराज पर वार- मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर होता है

Thu, 25 Nov 2021 12:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नीति आयोग की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को शीर्ष गरीब राज्यों की सूची में रखने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं।  
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार में हम कई वर्षों से कुपोषण, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी, आत्महत्याओं, भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन में देश के टॉप राज्यों में हैं। अब गरीबी में भी हम देश के टॉप राज्यों में आ गए हैं। मैंने तो हमेशा से ही कहा है कि मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर होता है। 
विज्ञापन


नीति आयोग ने देश का पहला बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) जारी किया है। इसके अनुसार बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है। वहां 51.91% आबादी गरीब है। इसके बाद झारखंड (42.16%), उत्तर प्रदेश (37.79%) और मध्य प्रदेश (36.65%) का नंबर आता है। हैं। केरल की स्थिति सबसे अच्छी है। वहां सिर्फ 0.71% लोग ही गरीब हैं। 



इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कमलनाथ ने कहा कि नीति आयोग के सूचकांक ने भाजपा सरकार के 17 वर्ष के स्वर्णिम मध्यप्रदेश सहित तमाम झूठे दावों और घोषणाओं की पोल खोलकर रख दी है। प्रदेश का नाम कई सूचकों में देश के शीर्ष 5 गरीब राज्यों में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें